नीतीश कुमार ने राज्यपाल को साैंपा इस्तीफा, BJP के समर्थन से सरकार बनाने का दावा पेश

0 326

पटना: जिसके कयास लगाए जा रहे थे वो बात आज पूरी हो गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा साैंप दिया है। उन्होंने राज्यपाल को भाजपा का समर्थन पत्र देकर सरकार बनाने की बात कही। नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। वहीं पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को फोन करके बधाई दी है।

इससे पहले सीएम हाउस में नीतीश की पार्टी सांसदों और विधायकों के साथ मीटिंग हुई थी। यहां नीतीश ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया। आज शाम को ही शपथ ग्रहण हो सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नीतीश कुमार को लेकर कहा है कि जा रहे हैं जाने दो, हम मिलकर लड़ते रहेंगे, हमको पहले ही इत्तला मिल गई थी, तेजस्वी से बात की थी। उन्होंने बताया था कि ये हाथ से चले जाएंगे। जो जाना चाहता है वो तो जाएगा ही, ये पहले से ही मालूम था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश समेत 6 से आठ मंत्री शपथ ले सकते हैं। बीजेपी और हम पार्टी शामिल होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.