भारत की हवाई सेवाओं पर अगले 2 महीनों तक कोई संकट नहीं, ATF की 60 दिन की सप्लाई सुरक्षित

0 27

नई दिल्ली: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने राज्यसभा में बताया कि देश की हवाई सेवाएं अगले दो महीनों तक बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि ‘एविएशन टर्बाइन फ्यूल’ (ATF) की पर्याप्त सप्लाई सुनिश्चित की गई है और उत्पादन या आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या की संभावना नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामान्य प्रक्रिया के अनुसार ATF का लगभग आधा उत्पादन घरेलू खपत के लिए और आधा निर्यात के लिए किया जाता है।

सुरक्षा और ऑडिट पर जोर

नायडू ने एयरलाइन कंपनियों के ऑडिट की संख्या बढ़ाने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षा मंत्रालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आपातकालीन या प्राथमिक लैंडिंग का निर्णय विमान की सुरक्षा, मौसम और अन्य कारकों के आधार पर लिया जाता है।

विमानों का निरीक्षण पूरा

एयर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि जुलाई 2025 में DGCA ने सभी ऑपरेटरों को बोइंग विमानों पर फ्यूल कंट्रोल स्विच के ‘लॉकिंग मैकेनिज्म’ की जांच करने का आदेश दिया था। सभी एयरलाइन ऑपरेटरों ने आवश्यक निरीक्षण पूरा कर लिया है और सभी विमानों को संचालन के लिए सुरक्षित पाया गया है।

मंत्री का भरोसा

राममोहन नायडू ने भरोसा दिलाया कि सरकार और मंत्रालय दोनों ही विमानन सुरक्षा और ईंधन आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.