Nobel Prize: नोबेल फाउंडेशन ने किया पुरस्कार राशि बढ़ाने की ऐलान

0 579

स्टॉकहोम : नोबेल फाउंडेशन ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2023 के नोबेल विजेताओं को अतिरिक्त 10 लाख क्रोनर मिलेंगे। इससे कुल वित्तीय राशि 1.1 करोड़ स्वीडिश क्रोनर (9.86 लाख डॉलर) हो जाएगी। पुरस्कार देने वालों ने कहा कि वह फाउंडेशन की मजबूत वित्तीय स्थिति को प्रतिबिंबित करने के लिए इस वर्ष राशि बढ़ा रहे हैं। 2012 में पुरस्कार राशि एक करोड़ क्रोनर से घटाकर 80 लाख कर दी गई थी। 2017 में यह 90 लाख व 2020 में 1 करोड़ कर दी गई।

फाउंडेशन ने कहा, पुरस्कार राशि बढ़ाने का फैसला इसलिए किया गया है क्योंकि ऐसा करना आर्थिक रूप से जरूरी कदम है। स्वीडिश मुद्रा यूरो और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। स्वीडन बहुत अधिक महंगाई से जूझ रहा है। जुलाई में 9.3 प्रतिशत और अगस्त में 7.5 प्रतिशत महंगाई दर दर्ज की गई, जो स्वीडन के केंद्रीय बैंक रिक्सबैंक द्वारा निर्धारित दो फीसदी के लक्ष्य से बहुत दूर है।

फाउंडेशन ने बताया, इस साल के नोबल पुरस्कार विजेताओं की घोषणा अक्तूबर की शुरुआत में की जाएगी। इसके बाद विजेताओं को अल्फ्रेड नोबल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया जाता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.