नौएडा सीईओ ने शहर के विभिन्न सेक्टर्स का किया निरीक्षण, सफाई व अनुरक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई

सैक्टर-128 से 153 तक मैसूर-क्लॉक टावर, गोलचक्कर, ग्रीन बेल्ट व सड़कों की स्थिति का जायज़ा; लापरवाही पर वेतन रोकने व स्पष्टीकरण के निर्देश

0 2,255

नौएडा : 2 12 2025 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा नौएडा शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर नौएडा की अनुरक्षण व सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नौएडा प्राधिकरण के उप महाप्रबन्धक (सिविल) श्री विजय रावल, प्राधिकरण के निदेशक (उद्यान) श्री आनन्द मोहन एवं सम्बन्धित वरिष्ठ प्रबन्धकगण उपस्थित थे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय द्वारा भ्रमण के दौरान सैक्टर-128 गोल-चक्कर, एक्सप्रेस-वे के समानान्तर 45 मी० चौड़ी रोड, सैक्टर-128 से सैक्टर-150 तक एवं सैक्टर-153 गोल-चक्कर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालक अधिकारी सैक्टर-128 गोलचक्कर पर बनाये जा रहे मैसूर-क्लॉक टावर का निर्माण कार्य 10 दिन में पूर्ण करते हुए संचालित किये जाने हेतु उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया। साथ ही दिनांक 20.12.2025 तक उक्त रोटरी की परिधी कम करते हुए रोड का चौड़ीकरण करने एवं उक्त चौराहे पर मैस्टिक फ्लोरिंग कराये जाने हेतु वर्क सर्किल-9 को निर्देशित किया गया। प्रायः देखा गया है कि सैक्टर-132 गोलचक्कर पर पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम की समस्या अत्यधिक रहती है, जिसके निराकरण हेतु उक्त गोलचक्कर पर रोटरी की चौड़ाई कम करते हुए तथा सड़क की चौड़ाई बढ़ाने एवं सर्विस रोड की चौडाई बढ़ाने के लिए आगणन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर गड्ढे पाये गये, जिनको अगले 24 घंटे में भरवाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये। सैक्टर-135 सिंचाइई नाले से ग्राम छपरौली, सैक्टर-167 तक सड़क पर सफाई की दयनीय स्थिति पायी गई, जिसके दृष्टिगत सम्बन्धित सुपरवाईजर का 1 माह का वेतन रोकने एवं सम्बन्धित स्वास्थ्य-निरीक्षक का स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही उक्त मार्ग की दो दिनों में पूर्ण सफाई कराते हुए पत्रावली पर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। ग्राम मोहियापुर से ग्राम झट्टा तक ग्रीन बेल्ट में पानी भरा हुआ पाया गया। उक्त जलभराव के निस्तारण हेतु सिविल विभाग, जल विभाग एवं उद्यान विभाग को संयुक्त निरीक्षण कर उक्त समस्या का समाधान कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उद्यान विभाग द्वारा सैक्टर-153 गोलचक्कर पर मंडपम का निर्माण कार्य प्रगतिस्त है। निरीक्षण के दौरान उक्त कार्य से सम्बन्धित दिये गये निर्देशों पर आगामी दो माह में कार्यवाही किये जाने हेतु उद्यान विभाग को निर्देशित किया गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.