पार्लर नहीं, घर पर ही पाएंगे गर्दन के कालेपन से छुटकारा, बस अपनाएं ये टिप्स

0 484

नई दिल्ली। अगर आप भी गर्दन के कालेपन से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। जी हाँ, आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनकी मदद से आप गर्दन के कालेपन को लंबे समय तक दूर कर सकते हैं. वैसे तो आपने इसके लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश की होगी। जैसे ब्यूटी पार्लर में तरह-तरह के ट्रीटमेंट लेना, बाजार से कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदना और उन्हें लगाना, लेकिन नतीजे के नाम पर कुछ नहीं मिलता। लेकिन हमारे द्वारा बताए गए इन घरेलू नुस्खों से आप बिना कोई पैसा खर्च किए घरेलू सामानों से गर्दन के कालेपन से छुटकारा पा सकते हैं। जी हां, आइए जानते हैं ये टिप्स (होम रेमेडी)।

गर्दन का कालापन दूर करने के लिए आप नींबू और बेसन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक साफ बर्तन में थोड़ा सा बेसन और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को पूरे गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। इस पेस्ट को आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप घरेलू नुस्खों पर विश्वास करते हैं तो अपनी गर्दन का कालापन दूर करने के लिए एक बार इस नुस्खे को जरूर अपनाएं। इसके लिए आपको एक चुटकी हल्दी में नींबू का रस मिलाना है। अब इस पेस्ट को गर्दन पर अच्छे से लगाएं। अब 5 मिनट बाद इसे पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। या गीले कपड़े से पोंछ लें। बेहतर परिणाम के लिए आप ऊपर बताए गए उपायों को हफ्ते में दो बार जरूर लगाएं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.