नोएडा में अब घर-प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी दरें आज से लागू

0 388

नोएडा। (Noida Property Hike) नोएडा में संपत्ति खरीदना आज से महंगा हो गया। प्राधिकरण ने बढ़ी हुई छह प्रतिशत दरों को लागू कर दिया है। पिछले दिनों लखनऊ में हुई नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) की 214वीं बोर्ड बैठक में संपत्ति दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया गया था, लेकिन मिनट्स जारी नहीं होने की वजह से इसे लागू नहीं किया जा सका था।

शासन से मिनट्स आने के बाद मंगलवार को प्राधिकरण ने कार्यालय आदेश जारी कर दरों में बढ़ोत्तरी का आदेश लागू कर दिया। नोएडा प्राधिकरण सीईओ डॉ. लोकेश एम ने बताया कि आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी की बोर्ड में अनुमोदन हुआ था।

कॉमर्शियल सेक्टर में ए से डी तक श्रेणी
अब शहर में संपत्ति का आवंटन नई दरों पर होगा। आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत आदि संपत्तियों के आवंटन दर में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी गई है। लखनऊ में आयोजित हुई बोर्ड बैठक के मिनट्स आ गए हैं। इसके आधार पर मंगलवार से ही नई दरों पर आवंटन किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.