नई दिल्ली। अब आधार कार्ड में अपना घर का एड्रेस अपडेट करना पहले जैसा लंबा और झंझट भरा काम नहीं रहा। केंद्रीय सरकार ने लॉन्च किया नया आधार मोबाइल एप, जिससे आप सीधे अपने स्मार्टफोन से एड्रेस बदल सकते हैं, बिना किसी सेंटर की लंबी कतार में खड़े हुए या कागजी फाइलिंग के झंझट के। यह सुविधा खासकर छात्रों, नौकरी पेशा लोगों और ऐसे परिवारों के लिए बेहद मददगार है जो अक्सर अपने पते बदलते रहते हैं।
आधार एड्रेस अपडेट से पहले जरूरी बातें
सबसे पहले ध्यान दें कि अपडेट प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपके पास एक स्थिर इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। वाई-फाई का इस्तेमाल इसे और आसान बना सकता है। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए साफ बैकग्राउंड और पर्याप्त रोशनी वाली जगह जरूरी है। अपडेट करने के लिए जिन डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल करना है, उन्हें तैयार रखें। अगर परिवार के किसी सदस्य का आधार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो वह कार्ड आपके पास होना चाहिए। और OTP के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी साथ रखें।
स्टेप-बाय-स्टेप: आधार एप से एड्रेस कैसे बदलें
अपने Android या iOS स्मार्टफोन में लेटेस्ट आधार एप डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें। एप ओपन करके अपने आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और फेस आईडी से रजिस्टर करें। लॉगिन करने के बाद Services > Address Update ऑप्शन पर जाएं।
यदि आप My Document चुनते हैं:
- सूची से उपयुक्त डॉक्यूमेंट चुनें और Continue to Upload Document पर टैप करें।
- डॉक्यूमेंट स्कैन करें या फाइल अपलोड करें और Continue to Add New Address चुनें।
- नया पूरा एड्रेस डालें और Preview New Address पर टैप करें।
- विवरण वेरिफाई करके Continue to Face Authentication पर जाएं।
यदि आप A Family Member’s Aadhaar चुनते हैं:
- परिवार के सदस्य का आधार नंबर और रिलेशनशिप डालें।
- Continue to Face Authentication पर टैप करें।
- फेस ऑथेंटिकेशन से पहले बायोमेट्रिक लॉक डिसेबल करें। ऑथेंटिकेशन सफल होने पर Confirm & Pay पर टैप करें।
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करते हुए ₹75 का पेमेंट पूरा करें।
इस नए एप के साथ अब आधार एड्रेस अपडेट करना घर बैठे, तेज और सुरक्षित हो गया है, और लंबी कतारों तथा पेपरवर्क की परेशानी पूरी तरह खत्म हो गई है।