अब Aadhaar Centre ढूंढना होगा आसान, Mappls ऐप देगा पूरी जानकारी

0 111

देशभर में आधार सेवाओं को और अधिक सुलभ बनाने के लिए UIDAI ने MapmyIndia के साथ साझेदारी की है। इस नई पहल के तहत जल्द ही Mappls ऐप पर अधिकृत आधार केंद्रों की पूरी लिस्ट और लोकेशन दिखाई देगी। इससे नागरिक अपने नजदीकी आधार केंद्र को तुरंत ढूंढ सकेंगे और जान पाएंगे कि किस केंद्र पर कौन-सी सेवा उपलब्ध है, चाहे वह नया आधार कार्ड बनवाना हो, बच्चों का नामांकन हो या सिर्फ पता और मोबाइल नंबर अपडेट करना हो।

UIDAI का उद्देश्य है भरोसेमंद जानकारी
UIDAI ने कहा है कि यह कदम लोगों को सही और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ फर्जी और अनधिकृत केंद्रों से बचाव में भी मदद करेगा। इसके अलावा, पूरे देश में आधार सेवा केंद्रों की डिजिटल मैपिंग भी सुनिश्चित होगी। इस सुविधा के अगले कुछ महीनों में शुरू होने की उम्मीद है, जिससे आधार से जुड़ी सेवाएं और अधिक पारदर्शी और आसान हो जाएंगी।

डिजिटल मैपिंग से बढ़ेगी सुविधा
UIDAI के CEO भुवनेश कुमार ने बताया कि यह पहल लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। Mappls ऐप पर जब सेवा रोल आउट होगी, तो यूजर्स को केवल ऑथराइज़्ड आधार सेंटर्स की जानकारी मिलेगी। MapmyIndia UIDAI द्वारा प्रदान की गई आधार केंद्रों की जानकारी को Mappls प्लेटफ़ॉर्म में इंटीग्रेट करेगा और केंद्रों की सही डिजिटल मैपिंग और लिस्टिंग सुनिश्चित करेगा।

Mappls ऐप से लोगों तक पहुंच आसान
MapmyIndia के को-फाउंडर और CMD राकेश वर्मा ने कहा कि UIDAI की सेवा करना और Mappls ऐप के जरिए लोगों को आधार केंद्रों तक आसान पहुंच देना हमारे लिए गर्व की बात है। यह सहयोग नागरिकों के लिए आधार सेवाओं की सुविधा को नई ऊंचाई पर ले जाएगा और गलत जानकारी के जोखिम को काफी हद तक कम करेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.