अब Flight में भी लोगों ने खाना शुरू किया गुटखा-तम्बाकू, प्लेन में बैठे बुजर्ग ‘चचा’ से रहा नहीं गया और रगड़कर खा गए खैनी

0 344

नई दिल्ली : बसों, ट्रेनों और सड़कों के किनारे अकसर आपको गुटखा-तम्बाकू खाने वाले मिल जाएंगे जो बिना अपनी सेहत की परवाह किए बेधड़क गुटखा तम्बाकू खाते है और सड़क किनारे हो या फिर ट्रेनों में वह थूकने से भी नहीं कतराते। ऐसे में अब लोगों में इसकी लत इस कदर बढ़ गई…

बसों, ट्रेनों और सड़कों के किनारे अकसर आपको गुटखा-तम्बाकू खाने वाले मिल जाएंगे जो बिना अपनी सेहत की परवाह किए बेधड़क गुटखा तम्बाकू खाते है और सड़क किनारे हो या फिर ट्रेनों में वह थूकने से भी नहीं कतराते। ऐसे में अब लोगों में इसकी लत इस कदर बढ़ गई है कि फ्लाइट में भी गुटखा-तम्बाकू खाते लोग आपको मिल जाएंगे।

दरअसल, हाल ही में एक नया मामला सामने आया है। फ्लाइट के अंदर एक बुजुर्ग शख्स खैनी खाते दिखाई पड़ रहा है, जिन्हें देखकर यूजर्स हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग ‘चाचा’ मजे से फ्लाइट में बैठकर खैनी रगड़कर उसे चबाते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में पास में बैठे एक व्यक्ति ने इसे रिकाॅर्ड कर लिया जो वीडियो अब तेजी सा वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे एक बुजुर्ग शख्स मजे से फ्लाइट के अंदर अपनी सीट पर बैठ हाथों से पहले खैनी को रगड़ते हैं और फिर झट से उसे मुंह में दबा चबाने लगते है। खैनी खाने के बाद वो बुजुर्ग वापस मास्क लगा लेते हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोगों में इसकी लत इसक कदर बढ़ रही है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.