PFI के ठिकानों पर NIA और ED की छापेमारी, लखनऊ से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

0 626

लखनऊ। उप्र की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है। उप्र एंटी टेररिस्ट स्क्वायड (UP ATS) की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के इंदिरा नगर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद एटीएस को जांच में लगाया गया। वहां से एक संदिग्ध आतंकवादी के गिरफ्तारी की सूचना आ रही है। संदिग्ध आतंकी का नाम वसीम बताया जा रहा है। यह पूरा मामला PFI पर देश भर में हुए रेड से जुड़ा रहा है।

बता दें कि आज देश के 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर NIA और ED की छापेमारी चल रही है जिसमे 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां हुई हैं। उप्र से इस कार्रवाई में 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसमें से वाराणसी से दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। यूपी एटीएस की ओर से खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान भी संदिग्ध आतंकी की हरकत संदेहास्पद लगी थी। इसके बाद सर्च में उसके पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना बुधवार देर रात की है।

पीएफआई टेरर फंडिंग के मामले को लेकर देश भर में पीएफआई के संदिग्धों के खिलाफ छापेमारी चल रही है। इसी क्रम में लखनऊ के इंदिरा नगर से भी एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। देश भर में 10 से अधिक राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। इस क्रम में यूपी में भी छापेमारी चल रही है। लखनऊ से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया।

लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को मिली थी। खुफिया सूचना के आधार पर यूपी एटीएस की टीम ने छापा मारा। संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी कर ली गई। उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान मिलने की भी सूचना आई है। हालांकि, यूपी पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। संदिग्ध आतंकी से पूछताछ चल रही है।

पूछताछ में कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। इसके बाद ऑपरेशन का दायरा बढ़ भी सकता है। तमाम संभावनाओं को देखते हुए पुलिस की ओर से अभी इस बारे में कोई खुलासा करने से बचा जा रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.