दिल्‍ली में नर्सिंग होम के डॉक्‍टर पर नर्स से बलात्‍कार का आरोप, गिरफ्तार

0 546

नई दिल्‍ली। उत्‍तर पूर्वी द‍िल्‍ली के नंद नगरी इलाके में एक नर्स ने एक डॉक्‍टर पर बलात्‍कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 13 जून को एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह नूरुल हसन नाम के आरोपी डॉक्टर के साथ एक निजी नर्सिंग होम में नर्स के रूप में काम करती थी। अगस्त 2021 में हसन ने उसके साथ बलात्कार किया और उसका आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किया। कथित तौर पर उसने उससे सात लाख रुपये भी लिए।

एक वरष्ठि पुलिस अधिकारी ने कहा, “जांच के दौरान, हसन को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद से पकड़ा गया। नर्सिंग होम कुछ समय पहले बंद हो गया था।” अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की शादी 15 साल पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं। वह अब अपने पति से अलग हो चुकी है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.