अशोक खरात से जुड़े अश्लील वीडियोज वायरल, महाराष्ट्र साइबर ने FIR दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की

0 24

महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार ढोंगी बाबा अशोक खरात से जुड़े अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने चार सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोप है कि इन लिंक के जरिए अशोक खरात और पीड़िताओं के 15 से 17 अश्लील वीडियो वायरल किए गए हैं।

चार सोशल मीडिया लिंक के खिलाफ केस दर्ज
साइबर पुलिस ने बताया कि इन वीडियो को पोर्न साइट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर साझा किया गया था। FIR आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज की गई है। वीडियो वायरल होने के बाद कई पीड़िताओं की पहचान सार्वजनिक हो गई, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

वीडियोज भेजने के लिए वसूले जाते थे पैसे
प्रारंभिक जांच में पता चला कि वीडियो देखने के इच्छुक लोगों से प्रति वीडियो 20 से 50 रुपये वसूले जाते थे। पैसे लेने के बाद ही वीडियो भेजे जाते थे। पुलिस का कहना है कि इस कारण पीड़िताओं की पहचान उजागर हुई और मानसिक तनाव बढ़ा।

साइबर टीम आरोपियों की तलाश में जुटी
महाराष्ट्र साइबर विभाग के प्रमुख यशस्वी यादव ने बताया कि FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम पूरी तरह जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में गिरफ्तारियां की जाएंगी और वीडियो के स्रोत की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.