ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास का निधन, राज्य में तीन दिन का राजकीय शोक

0 69

नई दिल्ली। ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास का निधन हो गया है। उनके निधन पर राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। बता दें, बीते रविवार को नबा किशोर दास पर जानलेवा हमला किया गया था। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान नबा किशोर दास पर गोली चलाई गई। सीने पर गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां अस्पताल में वो आईसीयू में थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की लेकिन बावजूद इसके उनका निधन हो गया।

उड़ीसा के स्वास्थ्य मंत्री नबा किशोर दास के निधन पर राज्य सरकार की तरफ से उन्हें राजकीय सम्मान देने का ऐलान किया है। सरकार की तरफ से एक अधिकारिक बयान जारी किया गया जिसके मुताबिक, 29 से 31 जनवरी तक 3 दिनों में पूरे राज्य में कोई किसी तरह का कोई अधिकारिक मनोरंजक कार्यक्रम नहीं किया जाएगा साथ ही मृत्यु के दिन और अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज भी आधा झुका रहेगा।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास को भुवनेश्वर में उनके सरकारी आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस घटना पर ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने जानकारी देते हुए कहा था कि स्वास्थ्य मंत्री नाबा दास पर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (ASI) ने ही उनपर गोली चलाई। गोली चलाने के तुरंत बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि ASI ने गोली क्यों चलाई।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘हिंसा के कायरतापूर्ण कृत्य में हुई मौत से स्तब्ध और परेशान हूं। नाबा किशोर दास जी के परिवार और शुभचिंतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं’।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.