पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर गौतमबुद्ध नगर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने डॉ. महेश शर्मा का किया भव्य स्वागत

0 25

भारतीय जनता पार्टी को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली ऐतिहासिक विजय के बाद गौतमबुद्ध नगर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंगलवार, 5 मई 2026 को भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने लोकप्रिय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को इस बड़ी जीत की बधाई दी और उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इस अभूतपूर्व सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, रणनीति और मार्गदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति पर जनता ने जताया भरोसा

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के सिद्धांत की जीत है। देश के विभिन्न राज्यों में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं, पारदर्शी शासन व्यवस्था और मजबूत राष्ट्र निर्माण की नीतियों पर भरोसा जताया है।

डॉ. महेश शर्मा की भूमिका को बताया अहम

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस चुनावी सफलता में सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। चुनाव के दौरान उन्होंने संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने में अहम योगदान दिया। खासतौर पर पश्चिम बंगाल में पार्टी की रणनीतियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में उनका अनुभव और नेतृत्व प्रभावी साबित हुआ।

बताया गया कि डॉ. महेश शर्मा लगातार जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहे और उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुशासित और समर्पित तरीके से चुनाव अभियान को सफल बनाया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक उनकी रणनीतिक सोच और संगठन को एकजुट रखने की क्षमता इस जीत का मजबूत आधार बनी।

विभिन्न स्थानों पर हुआ भव्य स्वागत

ऐतिहासिक जीत के बाद डॉ. महेश शर्मा का विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह, सम्मान और आभार साफ तौर पर दिखाई दिया। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे डॉ. शर्मा के योगदान और समर्पण के प्रति सच्चे सम्मान का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, जिला महामंत्री चंदगीराम यादव, ओमवीर अवाना, अमित त्यागी, जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, अशोक मिश्रा, प्रमोद बहल, उमेश त्यागी, महेश अवाना, विनोद शर्मा, डिम्पल आनंद, देवा भाटी, नीरज चौहान, राम किशन यादव, सत्य नारायण महावर, गौतम शर्मा, शशीधर उपाध्याय, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार, प्रदीप चौहान, सुचित्रा कक्कड़, राधा कृष्ण गर्ग, अमित नागपाल, मुकेश प्रधान, संदीप शर्मा, पुनीत शुक्ला, सुभाष भाटी, कन्हैया शर्मा, सुशील राणा, मनोज उपाध्याय, दीपक यादव, गौरव शर्मा और रोहित ठाकुर सहित भाजपा नोएडा महानगर एवं गौतमबुद्ध नगर जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.