ग्रेटर नोएडा में रोड विकास कार्यों की गुणवत्ता सुधार पर एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित

0 21

गौतमबुद्धनगर: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सड़क विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और सतत तकनीकी निरीक्षण को प्रभावी बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 24 फरवरी और उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 02 अप्रैल को हुई बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुरूप आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण सत्र का विधिवत शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ लोक निर्माण विभाग के विशेष सचिव दीपक कोहली ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लो0 नि0 वि0 मेरठ क्षेत्र के मुख्य अभियंता अजय कुमार वर्मा, लो0 नि0 वि0 सहारनपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव, मनीष वर्मा अधीक्षण अभियंता बुलंदशहर तथा जगदीश प्रसाद और गगन जी की गरिमामई उपस्थिति रही।

सभी प्रमुख संस्थानों के अभियंता शामिल
प्रशिक्षण में लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण, यमुना प्राधिकरण, नगर निगम मेरठ, मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम गाजियाबाद, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और अन्य विभागों के अधिशासी अभियंता तथा सहायक अभियंता शामिल हुए। उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण टीम के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने गुणवत्ता पूर्वक रोड निर्माण, निरीक्षण और पर्यवेक्षण की तकनीकों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.