दिल्ली: सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा जिंदगी व मौत से लड़ रहा जंग

0 468

नई दिल्ली। दिल्ली में रविवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह 5:38 बजे वेलकम पुलिस स्टेशन में 66 फुटा रोड के पास दुर्घटना के संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम कॉल आई, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक ऑटो रिक्शा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। दो लोग घायल हो गये। दोनों को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, “ऑटो-रिक्शा के चालक, जिसकी पहचान कर्दमपुरी निवासी अकरम के रूप में हुई है, को वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। दूसरा व्यक्ति बेहोश है। उसकी पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।”

डीसीपी ने कहा, “इलाके में सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।”

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.