OnePlus का धांसू फोन 22 सितंबर को होगा लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे कई AI फीचर्स

0 33

नई दिल्ली: OnePlus भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite 22 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च तारीख के साथ इसके कई प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी साझा कर दी है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और कई AI आधारित फीचर्स मिलेंगे। इसकी कीमत और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी लॉन्च के दिन दी जाएगी।

22 सितंबर को भारत में होगी लॉन्चिंग

OnePlus ने घोषणा की है कि OnePlus N6 Lite को भारत में 22 सितंबर को पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन दो रंगों मिडनाइट हाइप और नियो ग्रीन में उपलब्ध होगा। कंपनी ने फोन के प्रोसेसर और कैमरा कॉन्फिगरेशन की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की है।

7,000mAh बैटरी, तीन दिन तक चलने का दावा

OnePlus N6 Lite में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है।

कंपनी के मुताबिक, फोन में 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, गूगल मैप्स पर 29.9 घंटे तक नेविगेशन और 49.7 घंटे तक कॉलिंग की क्षमता होगी। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे दूसरे डिवाइस और ऑडियो प्रोडक्ट्स को भी चार्ज किया जा सकेगा।

6 साल बाद भी 80 प्रतिशत से ज्यादा बैटरी हेल्थ का दावा

कंपनी का दावा है कि छह साल के इस्तेमाल के बाद भी फोन की बैटरी अपनी मूल क्षमता की 80 प्रतिशत से ज्यादा हेल्थ बनाए रखेगी। इसके लिए फोन को 1,600 चार्जिंग साइकल के लिए टेस्ट किए जाने की बात कही गई है।

6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसकी स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन में ‘Aqua Touch’ फीचर भी मिलेगा, जिसकी मदद से स्क्रीन पर नमी या तेल होने और उंगलियां गीली होने की स्थिति में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकेगा।

मिलिट्री-ग्रेड मजबूती का दावा

फोन के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का दावा किया गया है। इसकी मोटाई 8.95mm और वजन करीब 215 ग्राम होगा। कंपनी का कहना है कि डिवाइस को रोजमर्रा के इस्तेमाल में मजबूती को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

AI फीचर्स के साथ मिलेगा 36 महीने का फ्लूएंसी प्रोटेक्शन

OnePlus N6 Lite में AI Clear Face और AI Eraser जैसे AI आधारित फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी 36 महीने का ‘फ्लूएंसी प्रोटेक्शन’ देने की बात कह रही है।

Amazon और OnePlus स्टोर पर होगी बिक्री

लॉन्च के बाद OnePlus N6 Lite को Amazon, OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए बेचा जाएगा। फोन की कीमत, लॉन्च ऑफर्स और कैमरा व चिपसेट से जुड़ी बाकी जानकारी 22 सितंबर को लॉन्च के दौरान सामने आएगी।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.