स्मार्टफोन बाजार में फोल्डेबल सेगमेंट को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में ओप्पो ने अपना नया प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन Oppo Find N6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे घरेलू बाजार के साथ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 200 मेगापिक्सल कैमरा और ‘जीरो फील’ क्रीज टेक्नोलॉजी है, जिसके तहत फोल्ड करने पर स्क्रीन पर क्रीज का निशान नजर नहीं आता।
कीमत और वेरिएंट: प्रीमियम सेगमेंट में दमदार एंट्री
ओप्पो का यह फोल्डेबल फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत CNY 9,999 (करीब 1,34,200 रुपये) रखी गई है। वहीं 16GB रैम + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 (लगभग 1,47,600 रुपये) है और टॉप वेरिएंट 16GB रैम + 1TB स्टोरेज की कीमत CNY 11,999 (करीब 1,61,000 रुपये) है।
कंपनी ने इसके 1TB वेरिएंट में सैटेलाइट कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया है। यह स्मार्टफोन डीप ब्लैक, गोल्डन ऑरेंज और टाइटैनियम जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। चीन में इसकी बिक्री 20 मार्च से शुरू की जाएगी।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस: डुअल स्क्रीन के साथ पावरफुल प्रोसेसर
Oppo Find N6 में 8.12 इंच का बड़ा OLED मेन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2480 x 2248 पिक्सल है। इसके साथ 6.62 इंच का सेकेंडरी AMOLED कवर डिस्प्ले भी मिलता है। दोनों स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे हाई-एंड यूज और मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है।
कैमरा: 200MP के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है। कैमरा में 3x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम का सपोर्ट मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और अन्य फीचर्स: फास्ट चार्जिंग और AI सपोर्ट
Oppo Find N6 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा 50W वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी मिलता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि कंपनी ने इसे Oppo AI Pen के साथ पेश किया है, जिससे प्रोडक्टिविटी और भी बेहतर होती है।