Oppo का 6,500mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

0 19

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता Oppo आज भारतीय बाजार में अपना नया 5G स्मार्टफोन Oppo K14x 5G लॉन्च करने जा रही है। यह डिवाइस Oppo K13x 5G का सक्सेसर होगा, जिसे कंपनी ने पिछले साल जून में पेश किया था। लॉन्च से पहले ही कंपनी इस फोन के कई अहम फीचर्स कन्फर्म कर चुकी है, जिससे यह साफ है कि Oppo इस बार बैटरी, परफॉर्मेंस और कैमरा पर खास फोकस करने वाली है।

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में बड़ी बैटरी और दमदार कैमरा सेटअप भी देखने को मिलेगा, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में मजबूत दावेदार बन सकता है।

Oppo K14x 5G लॉन्च टाइमिंग

Oppo K14x 5G को भारत में आज यानी 10 फरवरी को दोपहर 12 बजे IST लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि फोन को किसी मेगा लॉन्च इवेंट के जरिए पेश किया जाएगा या फिर इसे सॉफ्ट लॉन्च के तहत बाजार में उतारा जाएगा।

डिस्प्ले और डिजाइन से जुड़े फीचर्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Oppo K14x 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक होगी। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में आउटडोर मोड 2.0 मिलेगा, जिससे तेज धूप में भी बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी। इसके साथ ही बेहतर थर्मल मैनेजमेंट दिया जाएगा, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल या ज्यादा तापमान में भी विजुअल स्मूथनेस बनी रहे।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करेगा। कंपनी के अनुसार इसमें डुअल-इंजन OS ऑप्टिमाइजेशन मिलेगा, जिससे Oppo K13x 5G की तुलना में औसतन 1.71 गुना बेहतर ऐप स्टेबिलिटी देखने को मिलेगी।

कैमरा और बैटरी पर खास फोकस

कैमरा सेक्शन की बात करें तो Oppo K14x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। इसके साथ कई AI-पावर्ड इमेजिंग फीचर्स भी दिए जाएंगे। बैटरी के मामले में फोन को दमदार बनाने के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा रही है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

क्या हो सकती है कीमत

कंपनी ने अभी Oppo K14x 5G की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी कीमत भारतीय बाजार में करीब 15,000 रुपये के आसपास हो सकती है, जिससे यह फोन बजट और मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स को टारगेट करेगा।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.