आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक गायों की मौत

0 372

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र अंतर्गत गांव जखौदा के निकट ओवरब्रिज के नीचे रविवार की तडक़े आगरा-झांसी रेलवे ट्रैक पर एक दर्जन से अधिक गाय ट्रेन में चपेट में आ गयीं जिससे उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि गायों की मौत होने के बाद मलपुरा थाने के निरीक्षक तेजवीर सिंह, ककुआ चौकी प्रभारी अमित कुमार और पशु चिकित्सा अधिकारी संजय यादव मौके पर पहुंचे। इस बीच, रेलवे के ट्रैककर्मी देवेंद्र कुमार ने बताया कि गायों का झुण्ड पटरी पर आ गया, जिससे 14 गाय ट्रेन की चपेट में आ गयी।

पुलिस निरीक्षक तेजवीर सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आयीं गायों का प्रधानपति जखौदा गांव के निकट ग्रामीणों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया। पशु चिकितसा अधिकारी संजय यादव ने बताया कि एक गाय जीवित बची है जिसका उपचार किया जा रहा है ।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.