Padma Awards 2022 : कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, भारत बायोटेक के एमडी को पद्म भूषण, देखिए किस – किस को मिला सम्मान

0 714

Padma Awards 2022 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इस साल के पद्म पुरस्कारों के विजेताओं को सम्मानित किया। पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

उनके बेटे राजवीर सिंह ने यह अवार्ड लिया ! वहीं, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस साल 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पहला समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था, जिसमें 54 हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए थे। आधिकारिक बयान में कहा गया कि दूसरे समारोह के दौरान शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं । इस साल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है ।

Also Read :- Ram nath kovind uttarakhand :आज दो दिवसीय दौरे पर हरिद्वार जाएगें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पतंजलि विवि के दीक्षांत समारोह में होगें मौजूद

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.