जम्मू में एक घंटे में दूसरी बार कांपी धरती, भूकंप का झटका लगने से लोगों में दहशत

0 455

जम्मू। जम्मू में बुधवार रात एक घंटे में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात करीब 11:52 बजे एक बार फिर 3.2 तीव्रता का भूकंप आया। सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार के इसका केन्द्र जम्मू में कटरा के पूर्व में लगभग 60 किमी दूर जमीन में पांच किलोमीटर नीचे था। इससे पहले जम्मू कश्मीर के किश्तवाड और डोडा में रात करीब 11:04 बजे भूकंप का झटका लगने से लोगों में दहशत फैल गई। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार के इस भूकंप का केन्द्र कटरा से पूर्व व उत्तरपूर्व की ओर 62 किमी दूर जमीन से 5 किमी नीचे था। समाचार लिखे जाने तक किसी नुकसान की खबर नहीं मिली थी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.