मनीष कश्यप को रिमांड पर लेगी तमिलनाडु पुलिस, पटना कोर्ट ने दी मंजूरी

0 431

पटना: तमिलनाडु में बिहारी लोगों के साथ मारपीट के फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी यू ट्यूबर मनीष कश्यप को तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले जाएगी। जिसकी इजाजत पटना की स्पेशल कोर्ट ने दे दी है। तमिलनाडु के मदुरै जिला कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपी मनीष कश्यप को अदालत में पेश करने के लिए प्रोडकशन वारंट जारी किया है। जिसके बाद सूचना बेऊर जेल प्रशासन को भेजी गई थी। और फिर बेऊर जेल प्रशासन ने मनीष कश्यप को तमिलनाडु के मदुरै कोर्ट में पेश करने की इजाजत के लिए पटना के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी के सामने अर्जी लगाई थी ।

बता दें कि, इससे पहले मनीष कश्यप को लेकर EOU की रिमांड अवधि सोमवार को खत्म होने के बाद उन्हें अदालत के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद अदालत ने उसे पटना स्थित बेऊर जेल भेज दिया। इस मामले में तामिलनाडु में 2 आपराधिक केस दर्ज किए गए हैं। बिहार में मनीष कश्यप पर 3 मामले दर्ज हैं। मनीष कश्यप पर तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों की हिंसा के फर्जी वीडियो वायरल करने का इल्जाम है। साथ ही उन पर लोगों को भड़काने के भी आरोप लगे हैं। जानकारी के अनुसार, जांच में EOU को पता चला है कि मनीष कश्यप पेड न्यूज का भी धंधा चलाता था। जिसमें कुछ कोचिंग संस्थानों के नाम भी उजागर हो सकते हैं।

वहीं, कुछ दिन पहले मनीष कश्यप के सर्मथन में बिहार बंद भी बुलाया गया था। जिसमें तमाम जिलों में लोगों ने सड़क पर उतरकर मनीष कश्यप के समर्थन में प्रदर्शन और नारेबाजी की थी और मनीष को साजिश का शिकार बताया था। हालांकि अब आने वाले दिनों में मनीष की मुश्किलें और बढ़ती नज़र आ रहीं हैं। क्योंकि तमिलनाडु में भी मनीष पर हिंसा के फर्जी वीडियो वायरल करने के आपराधिक मामला दर्ज हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.