दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लोगों को मिली गर्मी से राहत

0 304

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है, जिस वजह से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर गया है।

हालांकि, सुबह-सुबह बारिश होने के कारण दफ्तर एवं अन्य कार्यों को जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जबकि, उन्होंने गर्मी से राहत की सांस ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान जताया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पूरे हफ्ते बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। शुक्रवार को मध्य और शनिवार को तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा का तापमान पूरे हफ्ते अधिकतम 32 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बता दें कि उत्तर भारत में लोग बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान हैं। लोगों को अब गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आने लगा है। मानसून पहले ही देश के पूर्वी राज्यों में भी दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने राजस्थान, गुजरात के कई इलाकों में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.