Petrol Diesel Price Hike : पैट्रोल और डीजल के दाम फिर बढे , जानिए हर शहर की कीमत

0 914

Petrol Diesel Price Hike : दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 97.81 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर हो चुका है । मुंबई में पेट्रोल की कीमत 112.51 रुपये व डीजल की कीमत 96.70 रुपये प्रति लीटर तक आ चुकी है ।

एक दिन राहत के बाद आज फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़े है। पेट्रोल के दाम 76 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 97.81 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.07 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है ।

मुब्बई में पैट्रोल की किमत 112.51 डीजल की कीमत 96.70 रु प्रति लीटर है । कोलकाता में पेट्रोल का दाम 107.18 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.22 रुपये प्रति लीटर हो गया है । वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 103.67 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर तक आ चुका है । बता दें कि पिछले वर्ष 4 नवंबर के बाद से इन दोनों ईंधन के मूल्य में कोई वृद्धि नहीं की हुई थी ।

बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये तक रहा है ।

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर           डीजल      पेट्रोल
दिल्ली        89.07     97.81
मुंबई         96.70      112.51

कोलकाता 92.22     107.18
चेन्नई         93.71      103.71

Also Read:-RRR First Movie Review : Rajamouli की फिल्म का फैंस को था बेसब्री से इंतज़ार

रिर्पोट – शिवी अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.