Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज भी नहीं बढ़ीं कीमतें; जानें दिल्ली से लखनऊ तक का ताजा भाव

0 30

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी 3 अक्टूबर को कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश के प्रमुख शहरों में तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम पुराने स्तर पर ही रखे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत इस समय 90 डॉलर प्रति बैरल के पार बनी हुई है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में आज पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं।

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच फिलहाल वाहन चालकों को कीमतों में बढ़ोतरी से राहत मिली हुई है।

दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में पेट्रोल का आज का रेट

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.76 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।

गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपये, नोएडा में 101.77 रुपये, बेंगलुरू में 110.97 रुपये, भुवनेश्वर में 108.97 रुपये और चंडीगढ़ में 102.20 रुपये प्रति लीटर है।

हैदराबाद में पेट्रोल का भाव 115.73 रुपये प्रति लीटर, लखनऊ में 113.81 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में 155.49 रुपये प्रति लीटर है।

डीजल की कीमत भी आज स्थिर, जानें प्रमुख शहरों का भाव

नई दिल्ली में डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। कोलकाता में इसका भाव 99.82 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है।

गुरुग्राम में डीजल की कीमत 95.64 रुपये, नोएडा में 95.60 रुपये, भुवनेश्वर में 100.68 रुपये और चंडीगढ़ में 89.47 रुपये प्रति लीटर है।

हैदराबाद में डीजल 103.86 रुपये, जयपुर में 98.50 रुपये, पटना में 99.80 रुपये और तिरुअनंतपुरम् में 104.41 रुपये प्रति लीटर है।

मई में बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम, अब तक 7.5 रुपये तक महंगा

साल 2022 के बाद पहली बार इस साल मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। तेल कंपनियों ने लगातार चार बार दाम बढ़ाए थे। इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7.5 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो चुकी है।

क्या आने वाले दिनों में फिर बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?

आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना कम नजर आ रही है। खासकर दिवाली तक तेल कंपनियों की ओर से दाम बढ़ाए जाने की संभावना कम बताई जा रही है।

हालांकि, अगर कच्चे तेल की कीमतें फिर पुराने स्तर पर नहीं आती हैं तो तेल विपणन कंपनियों पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने का दबाव बढ़ सकता है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.