MG Comet EV टॉप वेरिएंट घर लाने का प्लान? 2 लाख की डाउन पेमेंट के बाद कितनी बनेगी EMI, जानिए पूरा गणित

0 28

नई दिल्ली। अगर आप किफायती इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना रहे हैं और टॉप वेरिएंट के साथ घर लाना चाहते हैं, तो यह खबर आपके काम की है। MG Motor India की ओर से पेश की जाने वाली MG Comet EV के टॉप वेरिएंट Exclusive को दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीदने के बाद हर महीने कितनी EMI देनी होगी, इसका पूरा कैलकुलेशन यहां समझिए।

MG Comet EV टॉप वेरिएंट की कीमत कितनी है?

एमजी की ओर से Comet EV का टॉप वेरिएंट Exclusive के नाम से ऑफर किया जाता है। इस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 9.56 लाख रुपये है। अगर इस गाड़ी को दिल्ली में खरीदा जाता है, तो आरटीओ के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा, लेकिन करीब 39 हजार रुपये इंश्योरेंस पर खर्च होंगे। इस तरह ऑन-रोड कीमत लगभग 9.95 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाती है।

2 लाख डाउन पेमेंट के बाद कितनी EMI बनेगी?

अगर आप इस कार को खरीदते समय 2 लाख रुपये की डाउन पेमेंट करते हैं, तो बैंक एक्स-शोरूम कीमत पर फाइनेंस उपलब्ध कराएगा। ऐसे में आपको करीब 7.95 लाख रुपये का लोन लेना होगा।

मान लीजिए बैंक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 7 साल के लिए 7.95 लाख रुपये का कार लोन देता है, तो आपको हर महीने करीब 12,797 रुपये की EMI चुकानी होगी। यह EMI लगातार सात साल तक देनी होगी।

कुल मिलाकर कितनी महंगी पड़ेगी कार?

9 प्रतिशत ब्याज दर और 7 साल की अवधि में 7.95 लाख रुपये के लोन पर आपको कुल मिलाकर करीब 2.80 लाख रुपये ब्याज के रूप में चुकाने होंगे।

ऐसे में एक्स-शोरूम कीमत, ऑन-रोड खर्च और कुल ब्याज जोड़कर यह कार आपको लगभग 12.74 लाख रुपये की पड़ेगी। यानी फाइनेंस विकल्प चुनने पर गाड़ी की वास्तविक लागत काफी बढ़ जाती है।

किन कारों से है मुकाबला?

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में MG Comet EV का सीधा मुकाबला Tata Tiago EV से माना जाता है। वहीं कीमत के लिहाज से इसे Maruti Alto K10, Maruti Wagon R, Maruti Celerio, Maruti Baleno, Maruti Fronx, Renault Kwid और Tata Punch जैसी कारों से चुनौती मिलती है।

अगर आप कम बजट में शहर के लिए एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं और EMI प्लान पर खरीदारी की सोच रहे हैं, तो फाइनेंस की शर्तों और ब्याज दर की पूरी जानकारी लेने के बाद ही अंतिम फैसला करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.