RCB vs MI, IPL 2022 Highlights : RCB की दमदार जीत, मुंबई को 7 विकेट से हराया…

0 287

RCB vs MI, IPL 2022 Highlights : मुंबई इंडियंस ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाए थे, इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 गेंद पहले ही लक्ष्य का पीछा कर दिया था।

मुंबई को मिली लगातार चौथी हार

अनुज रावत (66) और विराट कोहली (48) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम में शनिवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। वही रावत और कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रन की बड़ी साझेदारी हुई। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाए थे। मुंबई ने अपना चौथा मैच गवाते हुए आईपीएल के अंक तालिका में निचले स्तर पर आकर दसवां स्थान दर्ज किया। मुंबई द्वारा दिए गए 152 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बढ़िया रही। मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी की शुरुआत जयदेव उनादकट के साथ की अपने पहले ओवर में वे बेहद महंगे साबित हुए मुकेश ओवर में अनुज रावत ने लगातार 2 छक्के लगाकर 13 रन बटोरे।

आरसीबी की लगातार तीसरी जीत 

पुणे में खेले गए आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। जहां आरसीबी की लगातार तीसरी जीत है वहीं रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस की चौथी हार है।

ये भी पढ़े –Chaitra Navratri 2022 : आज मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से मिलती है सभी प्रकार की सिध्दियां

रिपोर्ट – तान्या अग्रवाल

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.