PM Kisan 22वीं किस्त को लेकर बड़ी अपडेट: अगले महीने आएगा पैसा, अभी ऑनलाइन चेक करें नाम और स्टेटस

0 34

नई दिल्ली। देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 22वीं किस्त अगले महीने जारी होने जा रही है। हालांकि, इस बार भी केवल उन्हीं किसानों को 2,000 रुपये की किस्त मिलेगी, जिनका नाम अपडेटेड लाभार्थी सूची में शामिल होगा और जिनकी सभी औपचारिकताएं पूरी होंगी। ऐसे में किसानों के लिए किस्त आने से पहले अपना नाम, स्टेटस और e-KYC जांचना बेहद जरूरी हो गया है।

लिस्ट में नाम होना है जरूरी
पीएम किसान योजना के तहत सरकार हर किस्त से पहले लाभार्थियों की सूची में संशोधन करती है। जिन किसानों का नाम अंतिम सूची में नहीं होता या जिनकी जानकारी अधूरी होती है, उनकी किस्त रोक दी जाती है। इसलिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे गांव की बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करें।

पीएम किसान गांव की बेनिफिशियरी लिस्ट ऐसे करें चेक
किसान सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर मौजूद ‘Beneficiary List’ विकल्प पर क्लिक करें।
इसके बाद राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें।
अब ‘Get Report’ पर क्लिक करते ही आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
इस सूची में अपना नाम ध्यान से जांच लें।

नाम नहीं है तो पहले स्टेटस जांचें
अगर बेनिफिशियरी लिस्ट में नाम नहीं दिख रहा है, तो सबसे पहले अपना स्टेटस चेक करना जरूरी है।
इसके लिए वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प पर क्लिक करें।
यहां अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और मोबाइल पर आया ओटीपी दर्ज करें।
इसके बाद स्क्रीन पर आपका पूरा स्टेटस दिख जाएगा।
अगर स्टेटस में ग्रीन टिक नहीं दिख रहा है, तो समझ लें कि आपकी किस्त अटक सकती है।

e-KYC नहीं हुई तो अटक जाएगी किस्त
सरकार ने साफ कर दिया है कि e-KYC पूरा करना अनिवार्य है। बिना केवाईसी के 22वीं किस्त जारी नहीं की जाएगी।
e-KYC के लिए पीएम किसान वेबसाइट पर जाएं और ‘e-KYC’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
आधार नंबर दर्ज करें और ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए प्रक्रिया पूरी करें।

ऑनलाइन नहीं हो पा रही e-KYC तो क्या करें
अगर किसान ऑनलाइन e-KYC नहीं कर पा रहे हैं, तो वे ऑफलाइन भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और आधार कार्ड के साथ नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) पर जाना होगा।

क्यों जरूरी है अभी जांच करना
22वीं किस्त जारी होने के बाद किसी तरह की गलती सुधारने में समय लग सकता है। ऐसे में पहले से लिस्ट, स्टेटस और e-KYC चेक कर लेना ही सबसे सुरक्षित तरीका है, ताकि समय पर खाते में 2,000 रुपये पहुंच सकें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.