पीएम मोदी ने नेपाल के नए पीएम बालेंद्र शाह को फोन कर दी बधाई, दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने का किया भरोसा

0 14

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से फोन पर बात कर उन्हें चुनावी जीत पर बधाई दी। बालेंद्र शाह इस हिमालयी देश के अब तक के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के चेयरमैन रबी लामिछाने और RSP के सीनियर लीडर बालेंद्र शाह के साथ हुई बातचीत को सकारात्मक और फलदायी बताया।

दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने का भरोसा
पीएम मोदी ने कहा कि भारत दोनों देशों की आपसी खुशहाली, तरक्की और भलाई के लिए बालेंद्र शाह और उनकी सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अपनी शुभकामनाएं देते हुए आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भारत-नेपाल के रिश्ते नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे।

बालेंद्र शाह ने केपी ओली को दी मात
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, नेपाल के राजनीतिक परिदृश्य में यह चुनावी नतीजा बड़ा बदलाव लेकर आया है। बालेंद्र शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र झापा-5 से चुनाव लड़ते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को भारी अंतर से हराया। शाह को 68,348 वोट मिले, जबकि 74 वर्षीय ओली को केवल 18,734 वोट मिले।

शाह की राजनीतिक यात्रा और उपलब्धियां
बालेंद्र शाह पेशे से स्ट्रक्चरल इंजीनियर हैं और वे काठमांडू के मेयर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। अब वे चार साल बाद नेपाल के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे कम उम्र के नेता बनेंगे। उनकी जीत ने नेपाल में युवा नेतृत्व और बदलाव की उम्मीद को बल दिया है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.