PM मोदी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर जताया शोक, शेयर की उनके साथ जुड़ी हुई अपनी यादें

0 201

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश (UP) के पूर्व मुख्यमंत्री और राजनेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का आज निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उत्तर प्रदेश में शोक का लहर छाया हुआ है। उनके दुखद निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक प्रकट किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘श्री मुलायम सिंह यादव जी एक विलक्षण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्हें एक विनम्र और जमीन से जुड़े नेता के रूप में व्यापक रूप से सराहा गया, जो लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील थे। उन्होंने लगन से लोगों की सेवा की और लोकनायक जेपी और डॉ. लोहिया के आदर्शों को लोकप्रिय बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।’

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘जब हमने अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के रूप में काम किया, तब मुलायम सिंह यादव जी के साथ मेरी कई बातचीत हुई। घनिष्ठता जारी रही और मैं हमेशा उनके विचारों को सुनने के लिए उत्सुक था। उनका निधन मुझे पीड़ा देता है। उनके परिवार और लाखों समर्थकों के प्रति संवेदना। शांति।’

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं हो रहा था। जिसके बाद 82 साल की उम्र में आज उनका निधन गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में हो गया।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.