PM मोदी पहुंचे नासिक, किया 1.5 किमी लंबा रोडशो, करेंगे 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन

0 293

नई दिल्ली/नासिक: जहां एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज महाराष्ट्र (Maharashtra) के दौरे हैं। वहीं इसी क्रम में PM मोदी फिलहाल नासिक (Nashik) में एक रोड किया हैं। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde), उपमुख्यंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) और अजित पवार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। PM मोदी इस रोड शो के बाद अब नासिक के पंटवटी से विशेष अनुष्ठान की शुरूआत करेंगे।

गौरतलब है कि PM नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज नासिक (Nashik) में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही PM मोदी देश के युवाओं को भी आज विशेष रूप से संबोधित करेंगे।

आजके इस ख़ास कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई मंत्री शामिल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम का थीम ‘युवाओं के लिए, युवाओं के द्वारा’ रखा गया है। आज यहां सभी युवा यहां एकत्रित होकर आगामी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी लेने वाले हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.