पीएम मोदी जाएंगे अयोध्या, करेंगे रामलला के दर्शन, होंगे आरती-दीपोत्सव में शामिल

0 142

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आगामी 23 अक्टूबर को अयोध्या (Ayodhya) जाएंगे और वे यहां होने वाले शानदार दीपोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके साथ ही तब PM मोदी रामलला के दर्शन करेंगे और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र साइट का अवलोकन भी खुद करेंगे। फिर इसके बाद PM मोदी श्रीराम कथा पार्क में भगवान श्रीराम के राज्य अभिषेक के साक्षी बनेंगे और सरयूजी के नए घाट पर होने वाले प्रमुख आरती कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।

गौरतलब है कि, इस बार अयोध्या में यह छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है। हमेशा की तरह इस बार भी रिकॉर्ड दीपों को जलाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया जाने वाला है। लेकिन इस बार 17 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। मामले पर अवध विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आगामी 21 अक्टूबर से दीया बिछाने का कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद 22 तारीख को इन दीयों में तेल डाला जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि यह काम समय से पूरा कर लिया जाएगा ताकि आगामी 23 तारीख की शाम को केवल दीयों को जलाने का ही काम बचे। कुलपति ने कहा कि, हम सभी मिलकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएंगे। जो वॉलिंटियर बच्चे दीया जलाएंगे उनके लिए ब्रीफिंग रखी गई थी। सुरक्षा संबंधित बिंदुओं को लेकर उन्हें जरुरी जानकारी दे दी गई है।

गौरतलब है, आगामी 14 जनवरी 2024 को रामलला विराजमान होंगे और भव्य राम मंदिर में उनके दर्शन भी शुरू होंगे। इसके साथ ही यहां उनका दर्शन और पूजन शुरू हो जाएगा। इससे पहले दिसंबर 2023 तक मुख्य मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा। बीते साल साल 5 अगस्त को PM नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्य का शुभारंभ किया था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.