PM मोदी आदिवासी वोटरों को साधने 11 को झाबुआ से करेंगे चुनावी आगाज

0 350

झाबुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 11 फरवरी को मध्यप्रदेश के झाबुआ (Jhabua) से लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) का आगाज करेंगे। पीएम मोदी के इस दौरे में परिवर्तन होने की बात सामने आ रही थी, लेकिन प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल (Ashish Agrawal) ने इसे भ्रामक और तथ्यहीन बताया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार 11 फरवरी (February 11) को झाबुआ आएंगे।

जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी झाबुआ से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। वे यहां पर एक रैली को संबोधित कर मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल क्षेत्र से आगामी चुनाव का प्रचार अभियान शुरू करेंगे। पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं। पार्टी आदिवासी समुदायों के प्रमुख व्यक्तियों और संतों को आमंत्रित कर रही है। झाबुआ आने पर तीर-धनुष और ढोल जैसे पारंपरिक आदिवासी प्रतीकों से पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया जाएगा।

इससे पहले पांच फरवरी को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा ने रैली स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमें समुदाय के जाने-माने लोगों के साथ-साथ प्रमुख संतों को आमंत्रित करके इस रैली में आदिवासी लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करनी है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को कॉल सेंटर और सोशल मीडिया के जरिए रैली के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए भी कहा था।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.