PM मोदी आज लखनऊ दौरा, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का करेंगे उद्घाटन

0 438

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज लखनऊ के दौरे पर रहेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए पूरे लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाया गया है। ये समिट तीन दिन तक पूरे उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में चलेगा लेकिन मुख्य आयोजन लखऩऊ में होगा। 10 से 12 फरवरी तक होने वाले इस ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) में पार्टनर देशों के साथ भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसमें करीब 430 से ज्यादा देशी और विदेशी कंपनियां औऱ 22 लाख करोड से ज्यादा के निवेश होने की संभावना है। तीन दिनों तक चलने वाले इस समिट में 34 सत्र होंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ इस समिट में बढ़ते और बदलते प्रदेश पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। उद्घाटन सत्र 10 बजे से शुरू होकर 1 बजे तक चलेगा।

पहले दिन के सत्र में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्य के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ-साथ उद्योगपति मुकेश अंबानी, के. चंद्रशेखरन, कुमार मंगलम बिरला और आनंद महिंद्रा भी सत्र को संबोधित करेंगे।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:30 बजे के करीब लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर उतरेंगे करेंगे। इसके बाद करीब 10 बजे वो वृंदावन कॉलोनी स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। जहां वो करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इससके बाद 11:30 बजे के करीब पीएम अमौसी एयरपोर्ट से पीएम मोदी मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.