आज NCP सुप्रीमों शरद पवार 83वां जन्मदिन, PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं

0 269

नई दिल्ली:आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP ) के नेता शरद पवार को मंगलवार को उनके 83वें जन्मदिन पर बधाई दी। इस बाबत PM मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘शरद पवार जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीघार्यु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करे।”

गौरतलब है कि, देश के सबसे अनुभवी नेताओं में शामिल पवार का जन्म 12 दिसंबर 1940 को हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में सेवाएं दी हैं और वह राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बावजूद सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए जाने जाते हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.