मोतिहारी में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 534

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 वर्षीय बच्ची के साथ किये दुष्कर्म के आरोपी नीरज महतो उर्फ बांगड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी डा.कुमार आशीष द्वारा बनायी गयी एसआईटी टीम में शामिल अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ,सर्किल इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार व संग्रामपुर थाना अध्यक्ष गौतम कुमार ने घटना के 15 घंटा के अंदर छापेमारी कर दुष्कर्म के इस आरोपी को गिरफ्तार किया।

एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया की दुष्कर्म के आरोपी को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह शर्मनाक घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव मे गत शनिवार को घटित हुई।वही बच्ची की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.