दिल्ली में बी-टेक की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

0 194

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के साउथ एशियन यूनीवर्सिटी में पढ़ने वाली बी-टेक की छात्रा के साथ गैंगरेप करने की कोशिश की गई है। B- tech फर्स्ट ईयर की छात्रा ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 4 से लोगों ने उसके साथ गैंग रेप करने की कोशिश की। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक रविवार को बेहोशी की हालत में छात्रा कुछ स्टूडेंट्स को दिखी। तुरंत छात्रा को अस्पताल ले जाया गया और इस पूरे मामले की जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई। छात्रा यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 के पास गई थी जहां पर कंस्ट्रक्शन चल रहा है। आरोपों के मुताबिक वहीं पर छात्रा के साथ गैगरेप की कोशिश की गई।

4 लोगों ने की गैंगरेप की कोशिश
छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 लोगों ने कपड़े फाड़े, टच किया और गैंग रेप करने की कोशिश की। बता दें कि साउथ एशियन यूनीवर्सिटी में जहां पर गैंगरेप के वारदात को अंजाम देने की कोशिश हुई वहां पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। पुलिस ने गैंग रेप की कोशिश करने की धाराएं भी जोड़ी हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही है पुलिस
पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूनिवर्सिटी में लगभग सभी जगहों पर CCTV कैमरे लगे हैं। छात्रा ने पुलिस को जो बयान दिया उस आधार पर सभी जगहों का CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.