AI समिट में विरोध पर सियासी संग्राम, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा
अमित मालवीय और मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रदर्शन को बताया ‘राष्ट्रीय कलंक’, कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप
New Delhi में आयोजित India AI Impact Summit के दौरान शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल के बाहर और एक हॉल के निकट विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर शर्ट उतारकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते पर आपत्ति जताई।
सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया और समिट की कार्यवाही को सुचारु रूप से जारी रखने के प्रयास किए। अधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी और किसी बड़े व्यवधान की सूचना नहीं है। वहीं प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका विरोध सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रतीकात्मक प्रदर्शन था।