अनार ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के साथ देता है ये गजब के फायदें

0 293

नई दिल्‍ली : असंतुलित जीवनशैली और खराब खानपान की वजह से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लोगों में कॉमन है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल में न रहने से आपको हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा रहता है। आपके खानपान का सीधा असर आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन और ब्लड प्रेशर पर पड़ता है।

वैसे भी अपनी इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह के पारंपरिक और आयुर्वेदिक चीजों का सेवन कर रहे हैं. एक्सपर्टो के मुताबिक अनार (Pomegranates) ऐसा ही एक फल है, जिसे सेहत का खजाना कहा जाता है. यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है. एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अनार के गुणों के बारे में बताया है.

अनार के सेवन से पेट की पाचन शक्ति मजबूत होती है. जिन लोगों को पेट की गड़बड़ी रहती है. उनके लिए रोज एक अनार का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है. ऐसा करने से उन्हें कब्ज और दस्त जैसी दिक्कत से राहत मिल जाती है.

मेडिकल एक्सपर्ट के मुताबिक अनार में पोषण के कई सारे तत्व शामिल होते हैं. अनार में प्रोटीन, विटामिन सी, फाइबर, विटामिन के, फोलेट और पौटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. अनार के सेवन से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और आंखों की रोशनी बढ़ती है.

एक्सपर्टों के अनुसार ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में भी अनार काफी फायदेमंद होता है. माना जाता है कि अगर दो हफ्ते तक रोजाना एक-एक अनार खाया जाए तो शरीर में ब्लड प्रेशर मेंटेन रहता है. इससे लो बीपी और हाई बीपी की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जाती है.

अनार में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाए जाते हैं. जो शरीर को मोटापे और टाइप-2 डायबिटीज से बचाते हैं. यानी जो लोग नियमित रूप से अनार का सेवन करते हैं, उन्हें शुगर की बीमारी से राहत रहती है.

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.