अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां तेज, डीएम ने सुविधाओं की दी खास जानकारियां

0 381

अयोध्या: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के आयोध्या (Ayodhya) में राम लला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Ram Lala Pran Pratishtha Mahotsav) की तैयारियां तेज हो गई हैं। लोगों के लिए प्रशासन ने विशेष सुविधा की इंतजाम भी कर लिया है। ज़िलाधिकारी नीतीश कुमार (DM Nitish Kumar) ने तैयारियों के बारे में मीडिया को जानकारी दी है।

रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव (Ram Lala Pran Pratishtha Mahotsav) को लेकर हो रही तैयारियों पर अयोध्या ज़िलाधिकारी नीतीश कुमार ने बताया कि हम लोगों को होमस्टे की सुविधा दे रहे हैं और लगभग 81 होमस्टे की व्यवस्था की है। हमने 1000 होमस्टे बनाने का लक्ष्य रखा है। हम टेंट सिटी की भी व्यवस्था कर रहे हैं। हम शौचालय की भी व्यवस्था कर रहे हैं। अलग-अलग स्थलों पर 20 कुंडों का निर्माण करेंगे जिसमें 5 कुंडों को बना लिया है।

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) में भगवान राम बाल रूप में विराजे जाएंगे। मंदिर के पहली मंजिल पर बाल रूप में रामलला की मूर्ति स्थापित की जाएगी और गर्भगृह में मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा अगले साल 15 से 24 जनवरी के बीच किसी एक दिन होगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.