अयोध्या में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत की तैयारियां, 18 मार्च की रात से लागू होगा रूट डायवर्जन

0 26

UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 19 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन के मद्देनजर तैयारियां तेज़ हो गई हैं। भारी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना के चलते प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। 18 मार्च की रात 11 बजे से 19 मार्च को कार्यक्रम समाप्त होने तक अयोध्या की ओर जाने वाले मालवाहक वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर, डीसीएम और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन मार्ग:

  • संतकबीरनगर और बस्ती से अयोध्या आने वाले भारी वाहन घनघटा, बिड़हल घाट, रामनगर से न्यौरी-जलालपुर होते हुए मालीपुर-सुरहुरपुर मार्ग से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भेजे जाएंगे।
  • गोरखपुर से आने वाले वाहनों को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट किया जाएगा।
  • आजमगढ़ और बसखारी से आने वाले भारी वाहन न्यौतरिया बाईपास, गोहन्ना चौराहा, अकबरपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जाएंगे।

अम्बेडकरनगर जिले में प्रतिबंध:

  • अलीगंज थाना क्षेत्र के सम्हरिया चौराहा से सेवागंज बैरियर के रास्ते अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  • अहिरौली थाना क्षेत्र के यादव नगर तिराहा से आने वाले वाहन महरुआ होकर टांडा-रायबरेली मार्ग से डायवर्ट होंगे।
  • भीटी क्षेत्र के चनहा चौराहा से आने वाले वाहन भीटी बाजार के रास्ते सुल्तानपुर रोड की ओर मोड़े जाएंगे।

अकबरपुर शहर में विशेष व्यवस्था:

  • भारी वाहनों को तहसील तिराहा से शहजादपुर व गोहन्ना बाईपास के जरिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर भेजा जाएगा।
  • मालीपुर रोड, जलालपुर रोड, बसखारी रोड (न्यौतरिया बाईपास), टांडा रोड (कटरिया याकूबपुर), पहतीपुर मोड़, दोस्तपुर रोड (गोहन्ना चौराहा) और अन्नावा तिराहा सहित कई स्थानों पर डायवर्जन लागू रहेगा।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.