सैमसंग के अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन्स Samsung Galaxy A37 और Samsung Galaxy A57 लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गए हैं। दोनों डिवाइसेज़ की कीमतें सामने आ चुकी हैं, साथ ही इनके फीचर्स भी लीक के जरिए कन्फर्म बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फोनों को थाईलैंड के एक रिटेल प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है, जहां से इनके दाम का खुलासा हुआ है।
थाईलैंड लिस्टिंग से सामने आई कीमत
लीक जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy A37 के 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 13,999 यानी करीब 36,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Samsung Galaxy A57 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत THB 17,999 यानी लगभग 51,500 रुपये बताई जा रही है।
इसके अलावा, पहले सामने आई रिपोर्ट्स में Galaxy A37 के 6GB RAM वेरिएंट की भी जानकारी मिली थी, हालांकि उसकी कीमत अभी सामने नहीं आई है। ये दोनों स्मार्टफोन पिछले साल आए Galaxy A36 और Galaxy A56 के अपग्रेड मॉडल होंगे।
Samsung Galaxy A37 के संभावित फीचर्स
Samsung Galaxy A37 में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 1480 प्रोसेसर मिलने की संभावना है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है।
फोन में 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा, यह डिवाइस Android 16 आधारित OneUI 8.5 पर काम कर सकता है। कनेक्टिविटी के लिए NFC, WiFi, Bluetooth और USB Type-C जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। साथ ही, इसमें वाटर और डस्ट रेजिस्टेंस की भी सुविधा दी जा सकती है।
Samsung Galaxy A57 में मिल सकते हैं ये फीचर्स
Samsung Galaxy A57 में भी 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें भी 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
प्रोसेसर के तौर पर इसमें Exynos 1680 चिपसेट दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप में 50MP का मेन सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो कैमरा शामिल हो सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें भी 12MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह फोन भी Android 16 आधारित OneUI 8.5 के साथ लॉन्च हो सकता है।