प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की सूचना- शिक्षा-संचार वैन को वर्चुअल रवाना करेंगे

0 257

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 दिसम्बर को “विकसित भारत संकल्प यात्रा” की पांच राज्यों – मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, तेलंगाना राजस्थान और मिजोरम में सूचना- शिक्षा -संचार वैन को वर्चुअल रवाना करेंगे। सभी राज्य प्रभारियों को अपने-अपने राज्यों में उपयुक्त स्थान चयन करने और प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके लिये टू-वे-लिंक उपलब्ध कराया जायेगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के उददेश्यों को जन-जन तक ले जाने के लिये विशेष रूप से डिजाइन की गई 366 आईईसी वेन उपलब्ध कराई गई है। ये वैन नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जायेंगी और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इनमें आडियो विजुअल एड, ब्रोशर, पेम्फलेट, बुकलेट उपलब्ध रहेगी जो केन्द्र सरकार की जन हितैषी योजनाओं की जानकारी देंगी। इन आईईसी वैन का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्वागत होगा। प्रधानमंत्री जी का संदेश प्रसारित किया जायेगा। संकल्प वीडियो विकसित भारत का प्रदर्शन होगा। फिल्म का प्रदर्शन होगा।

इसके साथ ही “मेरी कहानी मेरी जुबानी” कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों की व्यक्तिगत कहानियों का उल्लेख होगा। वे अपने अनुभव सुनायेंगे और इस प्रकार योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। “विकसित भारत संकल्प यात्रा” का सभी जिलों में प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता तैयारी की गई हैं। यात्रा के सभी रूटों पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 15 दिसम्बर को सभी जिलों के जनप्रतिनिधियों से यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.