PWD मंत्री बृजेश सिंह ने सिमथरी संपर्क मार्ग का किया निरीक्षण

0 587

लखनऊ: पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह द्वारा 100 दिनों में पूर्ण करने के कार्यों में लक्षित निवि से खिरियाराम होते हुए सिमथरी संपर्क मार्ग के कि.मी. 2 में 5 दर के लघु सेतु निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। लघु सेतु की लंबाई 27.5 मीटर एवं लागत 121.02 लाख है। कार्य मई 2022 में पूर्ण हुआ है। मंत्री जी द्वारा कार्य पूर्ण पाया गया एवं कार्य की गुणवत्ता से संतोष जताया गया।

इसके बाद मंत्री द्वारा चिरगांव भांडेर मार्ग के कि.मी. 5 में बेतवा नहर एस्केप नहर पर निर्माणाधीन 2 दर के लघु सेतु का निरीक्षण किया गया। सेतु की लंबाई 10 मीटर एवं स्वीकृत लागत 47.86 लाख रुपये है। लघु सेतु के स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण पाया गया। पहुंच मार्ग का कार्य प्रगति में है। मंत्री जी द्वारा आबादी के मार्ग को ध्यान में रखते हुए पहुंच मार्ग को तैयार करने हेतु जानकारी ली गई जिससे जनता को सीधा लाभ प्राप्त होगा। अधीक्षण अभियंता बी.एल. सिंह द्वारा अवगत कराया गया की पहुंच मार्ग आबादी क्षेत्र के मार्ग एवं जन सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही तैयार किया जाएगा।

मंत्री जी द्वारा चिरगांव बाईपास शहरी भाग मार्ग एवं चिरगांव भांडेर मार्ग की स्थिति संतोषजनक पाई गई। मंत्री लोक निर्माण विभाग द्वारा झांसी ग्वालियर रोड पर सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे सेतु निर्माण की भी मौके पर जाकर जानकारी ली और समय बाद कार्य करते हुए सेतु निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री सुनील कुमार सहित सेतु निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.