मंत्री कपिल देव अग्रवाल 13 जून को राजकीय आईटीआई बिजनौर का करेंगे निरीक्षण

0 607

लखनऊ: प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल 13 जून 2022 को पूर्वाह्न 10 बजे जनपद बिजनौर पहुंचेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। पूर्वाहन 11ः00 बजे कृष्णा फॉर्म हाउस बिजनौर में गरीब कल्याण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अपराहन 12ः40 बजे राजकीय आईटीआई बिजनौर का निरीक्षण करेंगे।

अपराहन 2ः35 बजे विकास भवन सभा कक्ष बिजनौर में जनपद के विकास कार्यों, अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। 4ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक क्षेत्र में विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। शाम 6ः20 बजे विकास भवन सभागार कक्ष में उद्यमियों व व्यापारियों से संवाद करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.