Queen Elizabeth’s death: राष्ट्रपति मुर्मू ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक जताया

0 514

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत को खो दिया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट में कहा कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन से दुनिया ने एक महान शख्सियत को खो दिया है। एक युग बीत चुका है, जब उन्होंने अपने देश और लोगों को 7 दशकों से अधिक समय तक सम्भाला। मैं यूके के लोगों के दुख में उनके साथ हूं और परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने ट्वीट किया कि महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय गरिमा की प्रतीक थीं। जिन्होंने अपने राष्ट्र और लोगों का नेतृत्व करते हुए कर्तव्य की गहन भावना का परिचय दिया। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं। ओम शांति

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.