‘वैगनआर में आए और शीशमहल में चले गए’, राहुल गांधी का अरविंद केजरीवाल पर जोरदार हमला

0 306

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी रण तैयार हो चुका है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस समेत तमाम दल पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कथित भ्रष्टाचार और वादा खिलाफी को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर फिर निशाना साधा। केजरीवाल पर कटाक्ष करते हुए कहा राहुल गांधी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक राजनीति में ‘वैगनआर’ गाड़ी में आए और सीधे ‘शीशमहल’ की पार्किंग में चले गए।

दिल्ली के मादीपुर की एक चुनावी सभा में राहुल गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में सिर्फ झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कभी झूठा वादा किया हो। मैं वही वादा करता हूं, जो किया जा सकता है। हम मनरेगा योजना लाए, किसानों का कर्ज माफ किया, दिल्ली में फ्लाईओवर बनवाए, विकास का काम किया, लेकिन कभी झूठे वादे नहीं किए।

राहुल गांधी का केजरीवाल पर हमला
अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए राहुल गांधी ने काह कि केजरीवाल जी ‘वैगनआर’ में आए और सीधा ‘शीशमहल’ की पार्किंग में चले गए। विपक्षी दलों ने केजरीवाल के पूर्व आधिकारिक निवास को ‘शीशमहल’ की संज्ञा दी है क्योंकि उसके नवीनीकरण पर कथित रूप से करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के मुखिया ने करोड़ों रुपये का घर बनाया, भ्रष्टाचार किया और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सारे विकास के काम बर्बाद कर दिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सिर्फ झूठे वादे करते हैं।

कांग्रेस अन्याय के खिलाफ खड़ी है
राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल जी ने कहा था कि दलितों और अल्पसंख्यकों की रक्षा करूंगा। लेकिन जब दंगा हुआ तब केजरीवाल जी आपके साथ नहीं थे। वहीं, कांग्रेस पूरी मजबूती से आपके साथ खड़ी थी। उनका कहना था कि यही कांग्रेस की विचारधारा है। जहां अन्याय होता है, कांग्रेस वहां अन्याय के खिलाफ खड़ी मिलती है। उन्होंने यमुना की सफाई के केजरीवाल के पुराने वादे का जिक्र करते हुए उन पर फिर से प्रहार किया। राहुल गांधी ने कहा कि केजरीवाल जी ने कहा था कि यमुना का पानी पीउंगा , यमुना में डुबकी लगाऊंगा केजरीवाल जी, आप यमुना का पानी छोड़िए.. दिल्ली की झुग्गियों का नार्मल पानी पीकर दिखा दीजिए। आपने कहा था कि यमुना को साफ करूंगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया। आपके शब्द खोखले हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.