SIA का आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, श्रीनगर-अनंतनाग-कुलगाम में कई ठिकानों पर मारी रेड

0 330

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने आतंकवादी वित्तपोषण से जुड़े मामले में शनिवार सुबह कई ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिलों में कई परिसरों की तलाशी ली गई। अधिकारियों के मुताबिक, जिन लोगों के ठिकानों पर छापे मारे गए, उनमें सरजन बरकटी के रिश्तेदार भी शामिल हैं। ब

रकटी 2016 में घाटी की सड़कों पर हुए प्रदर्शनों के दौरान सुर्खियों में आया था। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों ने एसआईए अधिकारियों का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि यह छापेमारी आतंकवादी वित्तपोषण से जुड़े एक मामले में जारी जांच का हिस्सा थी।

जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और श्रीनगर जिलों में यह छापेमारी की जा रही है। एक अधिकारी ने कहा कि एसआईए कश्मीर में पहले से दर्ज मामले में ही तलाशी कर रही है। छापेमारी की जानकारी बाद में साझा किया जाएगा. वहीं श्रीनगर में मोहम्मद हनीफ भट के घर पर एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों की एक अन्य टीम ने गुलाम अहमद लोन के बेटे अब्दुल हमीद लोन के घर पर भी छापा मारा।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.