बिहार में रेल हादसा, मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, अप और डाउन लाइन पर आवागमन बाधित

0 14,281

जमुई: बिहार के जुमई में एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के चलते आवागमन बाधित हो गया है। CPRO, ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर, 2025 को रात 11:25 बजे आसनसोल डिवीजन (ईस्टर्न रेलवे) के लहाबोन और सिमुलतला स्टेशनों के बीच एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए।

इस हादसे के चल सेक्शन की अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन संचालन बाधित हो गया है। सूचना मिलते ही, आसनसोल, मधुपुर और झाझा से ART (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) टीमों को दुर्घटनास्थल पर भेजा गया, और युद्धस्तर पर बहाली का काम जारी है।

जानकारी के मुताबिक जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट से लदी मालगाड़ी के डिब्बे जमुई के टेलवा बाजार हाल्ट के पास पटरी से उतर गए। इससे हावड़ा-दिल्ली रूट की मेन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। रात में घने कोहरे के चलते रूट को क्लियर करने के काम में बाधा आ रही थी। फिलहाल घटनास्थल पर बिखरे मालगाड़ी के डिब्बों को हटाकर रूट को क्लियर कराने का काम चल रहा है।

 

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Vnation के Facebook पेज को Like व Twitter पर Follow करना न भूलें...
Leave A Reply

Your email address will not be published.